Namami Yamune Foundation Logo

दिल्ली : मोदी के विजन स्वरूप भाजपा दिल्ली महिला मोर्चा की महिलाओं ने दिल्ली के बुराड़ी में नारी शक्ति वंदन मैराथन को आयोजन किया गया। यह मैराथन रन फॉर मोदी को लेकर आयोजित की गई। इस मैराथन का आयोजन महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष पूनम चौहान के नेतृत्व में आयोजित की गई। नारी शक्ति वंदन मैराथन को उद्देश्य महिलाओं को सशक्त, मजबूत स्वावलंबी और रोजगार के क्षेत्र में आगे बढ़ाने के उद्देश्य से सभी महिलाओं को प्रेरित करने के लिए किया गया। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष पूनम चौहान ने मोदी जी द्वारा हर क्षेत्र में महिलाओं का मान-सम्मान करते हुए उनके हितों में किए गए कार्यों का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि सही मायनों में महिला सशक्तिकरण का महत्व महिलाओं को मोदी जी के कार्यकाल में महिलाओं के लिए जारी योजनाओं के द्वारा पता चला है। चाहे वह उज्जवला योजना, सुकन्नया, लाडली जैसी अनेकों योजनाएं हैं। नारी वंदन मैराथन के अवसर पर जिला उपाध्यक्ष श्रीमती संध्या मिश्रा ने मोदी जी द्वारा महिलाओं के जनहित में लागू की योजनाओं को लेकर खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि मोदी जी द्वारा लागू की गई योजनाओं का महिलाएं लाभ उठा रही हैं आगे भी ये योजनाएं ऐसी ही चलती रहेंगी मैं इसकी कामना करती हूं। सांसद मनोज तिवारी की पत्नी सुरभी तिवारी भी मैराथन में शमिल होते हुए बताया कि नारी शक्ति वंदन मैराथन दौड़ में महिलाओं का उत्साह बहुत है, और मुझे आशा है कि जब मोदी जी तीसरी बार प्रधानमंत्री की शपथ लेंगें, हमारा यह सिलसिला यूंही चलता रहेगा।

इस अवसर पर महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष पूनम चैहान, श्वेता कौशिक: अध्यक्ष, महिला मोर्चा, उत्तर-पूर्वी, जिला, वंदना सचदेवा, उपाध्यक्ष, महिला मोर्चा, उत्तर-पूर्वी, जिला, संध्या मिश्रा, ज्योति पंत, मधु झा : महामंत्री, महिला मोर्चा, उत्तर-पूर्वी, जिला और तमाम महिला कार्यकर्ता उपस्थित रहीं। वहीं कार्यक्रम में स्थानीय निगम पार्षद श्रीमती अनुपम सोनी व एसएसचो और स्थानीय महिलाएं उपस्थित रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow by Email
Instagram
WhatsApp